Jeevan Ek Rang Anek

₹276.00

मुश्किल परिस्थितियों में, हम अक्सर खुद से यह प्रश्न पूछते हैं, “यह मेरे साथ ही क्यों हुआ?

  • By: Rohit Bhargava
  • ISBN: 9789378212116
  • Price: 276/-
  • Page: 144
  • Size: 5.5×8.5
  • Category: Inspirational Family & Social Fiction
  • Language: Hindi
  • Delivery Time: 07-09 Days
ISBN
9789378212116
Publisher
Ananta Press
Language
Hindi
Pages
144
Binding / format
Paperback
Book size
5.5x8.5
Publication date
12/11/2026

Description

About The Book

मुश्किल परिस्थितियों में, हम अक्सर खुद से यह प्रश्न पूछते हैं, “यह मेरे साथ ही क्यों हुआ? ऐसा क्यों नहीं हुआ? उस समय हम यह सोचते भी नहीं हैं कि शायद इसके पीछे कुछ अच्छा ही छिपा होगा। जब समय अनुकूल होता है, तब ऐसे सारे विचार अचानक गायब हो जाते हैं। अपनी व्यस्त ज़िंदगी में, हम अक्सर मुड़कर देखना और इस सफर के लिए भगवान को धन्यवाद देना भूल जाते हैं। अनुकूल और प्रतिकूल समय हमेशा आते-जाते रहेंगे, और ज़िंदगी कभी आगे बढ़ना बंद नहीं करेगी। हमें धैर्य और साहस के साथ ज़िंदगी के इन विभिन रंगो का सामना करना होगा। ज़िंदगी ऐसी ही चलती रहेगी, यह कभी नहीं रुकेगी। यहीं इस क़िताब का मूल सन्देश है।

‘जीवन एक रंग अनेक’ एक ऐसे परिवार की दिल छू जाने वाली कहानी है जो 1999 में ओडिशा में आए विनाशकारी चक्रवात के कारण बेघर हो गया था। उन्होंने आत्मविश्वास, सहनशक्ति और आशा बनाए रखते हुए अपने जीवन में कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना किया। अपनी इस यात्रा के माध्यम से, लेखक मानव जीवन के कई रंगों को चित्रित करते हैं, और हमें याद दिलाते हैं कि कुछ भी स्थायी नहीं है। यदि समय हमेशा एक जैसा रहता, तो हम कभी भी अपने कर्मों के महत्व या अच्छे और बुरे दिनों के मूल्य को पूरी तरह नहीं समझ पाते। इसलिए, हममें से प्रत्येक के जीवन में अच्छा और बुरा दोनों समय आता-जाते हैं। इसके अलावा, वह यह भी बताते हैं कि कठिन समय हमें कमज़ोर करने के लिए नहीं बल्कि हम सभी को और मज़बूत बनाने के लिए आता है। सकारात्मक रहकर और उम्मीद के साथ विपरीत परिस्थितियों का सामना करके, हम बेहतर दिनों के द्वार खोलते हैं। मुझे आशा है कि यह पुस्तक एक बेहतरीन कहानी के साथ-साथ आपको जीवन के प्रति आशावादी बनने में मदद करेगी।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Jeevan Ek Rang Anek”

Your email address will not be published. Required fields are marked *