Hindi Patrakarita aur Abhay Chhajlani
₹549.00
नईदुनिया’ पत्रकारिता परंपरा के प्रमुख संवाहक रहे इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी के साथ किसी न किसी स्तर पर काम कर चुके लोगों ने उन्हें अपने-अपने ढंग से याद किया है।
- By: Abhimanoj
- ISBN: 9789378210075
- Price: 549/-
- Page: 220
- Size: 5.5×8.5
- Category: Journalism & Mass Communication
- Language: Hindi
- Delivery Time: 07-09 Days
Description
About The Book
‘नईदुनिया’ पत्रकारिता परंपरा के प्रमुख संवाहक रहे इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी के साथ किसी न किसी स्तर पर काम कर चुके लोगों ने उन्हें अपने-अपने ढंग से याद किया है। भावपूर्ण संस्मरणों के जरिए पत्रकारिता में उनके योगदान को रेखांकित करने वालों की भी कमी नहीं है।
बेशक, अभय छजलानी पत्रकारिता का एक युग थे। राहुल बारपुते, राजेंद्र माथुर जैसे दिग्गजों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने में पद्मश्री अभय छजलानी की केंद्रीय भूमिका रही। उन्होंने आधुनिक तकनीक, संपादकीय दृष्टि और वैचारिक दृढ़ता के साथ ‘नईदुनिया’ पूर्वार्द्ध को केवल एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि हिंदी पत्रकारिता की एक प्रतिष्ठित संस्था बना दिया।
दरअसल, अभय छजलानी स्वयं ‘नईदुनिया’ की उस स्वर्णिम पत्रकारिता परंपरा के केवल साक्षी ही नहीं थे, बल्कि उसके अभिन्न अंश भी रहे। ‘नईदुनिया’ के पूर्वार्द्ध काल का जब भी विश्लेषण किया जाएगा, अभय जी का व्यक्तित्व और उनकी संपादकीय दृष्टि उसके केंद्र में दिखाई देगी।
यह किताब केवल अभय जी के बारे में नहीं है, बल्कि हिंदी पत्रकारिता के एक लंबे दौर की प्रक्रियाओं, कार्यविधियों और चिंतनधाराओं की विशद जानकारी देती है। मेरा विश्वास है कि पत्रकारिता के छात्रों और शोधार्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज सिद्ध होगी।
About The Author
अभिमनोज एक प्रतिष्ठित भारतीय वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और साइबर कानून विशेषज्ञ हैं। वे हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल PalpalIndia.com के संस्थापक संपादक और संपादकीय अध्यक्ष हैं। पत्रकारिता में 42 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले अभिमनोज वर्तमान में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में भी कार्यरत हैं। वे साइबर कानून के विशेषज्ञ और गूगल प्रमाणित साइबर सुरक्षा विश्लेषक भी हैं।





Reviews
There are no reviews yet.